पत्नी जी ने बड़े प्यार से कहा कि आइये आपके सर में तेल डाल देती हूं। मेरी खुशी का ठिकाना न रहा और खुशी-खुशी बैठ गया।
हद तो तब हो गयी जब वो सर पर तेल डालकर चली गयी और दूसरे काम में लग गयी।
मैंने पूछा: "ये क्या है? जल्दी से आओ न, तेल टपक रहा है।"
पत्नी जी का सनसनाता जवाब सुनकर मैं बेहोश होते-होते बचा-
"आज शनिवार है, पंडित जी ने बताया है कि शादी के दिन से ही तुम पर शनि चढ़ा हुआ है! अपने प्रिय देवता पर तेल चढ़ाओ। अब 'तुम्हीं मेरे मंदिर, तुम्हीं मेरी पूजा, तुम्हीं देवता हो...' वाला गाना याद आ गया? बस!!!! चढ़ा दिया!!!"
अच्छा हुआ.. ससुरे ने नारियल फोड़ने का नहीं बोला....
No comments:
Post a Comment