Friday, 24 April 2026

सीता नवमी

 श्री सीता नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।


माँ सीता की सतीत्व-भावना


भगवान श्रीराम के वियोग तथा रावण और राक्षसियों के द्वारा किये जानेवाले अत्याचारों के कारण माँ सीता अशोक वाटिका में बड़ी दुःखी थीं । न तो वे भोजन करतीं न ही नींद । दिन-रात केवल श्रीराम-नाम के जप में ही तल्लीन रहतीं । उनका विषादग्रस्त मुखमंडल देखकर हनुमानजी ने पर्वताकार शरीर धारण करके उनसे कहा : ‘‘माँ ! आपकी कृपा से मेरे पास इतना बल है कि मैं पर्वत, वन, महल और रावणसहित पूरी लंका को उठाकर ले जा सकता हूँ । आप कृपा करके मेरे साथ चलें और भगवान श्रीराम व लक्ष्मण का शोक दूर करके स्वयं भी इस भयानक दुःख से मुक्ति पा लें ।’’

भगवान श्रीराम में ही एकनिष्ठ रहनेवाली जनकनंदिनी माँ सीता ने हनुमानजी से कहा : ‘‘हे महाकपि ! मैं तुम्हारी शक्ति और पराक्रम को जानती हूँ, साथ ही तुम्हारे हृदय के शुद्ध भाव एवं तुम्हारी स्वामीभक्ति को भी जानती हूँ । किंतु मैं तुम्हारे साथ नहीं आ सकती । पतिपरायणता की दृष्टि से मैं एकमात्र भगवान श्रीराम के सिवाय किसी परपुरुष का स्पर्श नहीं कर सकती । जब रावण ने मेरा हरण किया था तब मैं असमर्थ, असहाय और विवश थी । वह मुझे बलपूर्वक उठा लाया था । अब तो करुणानिधान भगवान श्रीराम ही स्वयं आकर, रावण का वध करके मुझे यहाँ से ले जायेंगे ।’’

(‘नारी तू नारायणी’ पुस्तक से)

No comments:

Post a Comment