Tuesday, 12 January 2021

पति पत्नी का संबंध

 🏡🌀🌹 *गृहस्थ धर्म* - *पूज्य बापूजी*


(प्रभु रसमय जीवन सत्साहित्य से) 


*गतांक से आगे...*


🌀 *📚शास्त्र कहते हैं जब पति-पत्नी का 🎎नाता हो जाता है तो दोनों को एक दूसरे की उन्नति का सोचना चाहिए।* 


🌀 *पति या पत्नी यदि तन-मन अथवा बुद्धि से कमजोर हैं तो एक दूसरे का सहयोग करके एक दूसरे की कमी को दूर करना चाहिए।*


🌀 *एक दूसरे की योग्यता उभारने का यत्न करना चाहिए।*

 

🌀 *ऐसा नहीं कि पत्नी पति को टोकती रहे या पति पत्नी को 😠डांटता रहे। इससे कमियां निकलने की अपेक्षा बढ़ती चली जाएंगी।*


🌀 *पति-पत्नी में से कोई यदि गलती करता है तो उस गलती को निकालने में कहीं गलतियों का भंडार ना पैदा हो जाए इस बात का ध्यान रखना चाहिए।*

 

🌀 *एक दूसरे को बाहर से कुछ कहना भी पड़े तो कह दें किंतु दोनों का अंतःकरण 😌सहानुभूति की भावना से भरा हो। ऐसा नहीं कि एक दूसरे की कमियां ढूंढते रहें और अपनी शेखी बघारते रहें।*


🌀 *एक-दूसरे को कमियों के कारण टोकते रहते हैं और एक -दूसरे की कमियां खटकती रहती हैं तो ⚡तलाक देने तक की स्थिति आ जाती है।*


🌀 *मनुष्य का स्वभाव है जिसके प्रति 🤨द्वेषबुद्धि होती है उसके दोष ही दिखते हैं और जिसके प्रति 🙂रागबुद्धि होती है उसके गुण ही दिखते हैं।*


🌀 *किसी के दोष निकालने में व्यक्ति दंड देने की अपेक्षा 😊प्रेम से ज्यादा सफल होता है।*


*क्रमशः ...*

🌀🌸🌀🌸🌀🌸🌀🌸🌀

No comments:

Post a Comment