Sunday 16 August 2020

अगर पान में लगाने वाला चुना मैं रोज पानी के साथ गेहूं के दाने जितना लूं तो मुझे क्या फर्क पड़ेगा?

 

अगर पान में लगाने वाला चुना मैं रोज पानी के साथ गेहूं के दाने जितना लूं तो मुझे क्या फर्क पड़ेगा?

इन रोगो के लिए किसी रामबाण से कम नही है चूना, जानिए चूना खाने के फायदे

दोस्तों आज हम एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर बात करने जा रहे हैं | आज हम बात करने जा रहे हैं चूने की जी हाँ हम उसी चूने की बात कर रहे हैं जो लोग अकसर पान के साथ खाते हैं | हममें से बहुत ही कम लोग हैं जो इस बात को जानते हैं कि चूना वास्तव में किसी औषधि से कम नहीं है | आज तक आप चूने को एक सामान्य सी चीज मानते आए होंगे लेकिन आज इस ब्लॉग को पढ़ने के बाद आप चूना आपके घर पर ले ही आएंगे |

आपको बता दें दोस्तों कि चूना एक प्रकार की चट्टान होती है, जिसे तोड़कर इसका पाउडर बनाया जाता है |

चूने के औषधीय गुण -

हड्डियों को करे मजबूत -

  • जी हाँ चूने को यदि हम गन्ने के रस या अन्य कोई भी रस के साथ एक पिंच मिलाकर पीते हैं तो इससे हमारे हड्डियों से संबन्धित रोग दूर होते हैं | यह कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत माना जाता है | इससे हमारे अंदर कैल्शियम की कमी नहीं रहती |
  • इससे विशेष रूप से रीढ की हड्डी से संबन्धित रोग जल्द ही ठीक हो सकते हैं | यदि रीढ़ की हड्डी के मनके खिसक गए हों या उनमें गैप आ गया हो तो चूना रामबाण औषधि का काम करता है |
  • चूना टूटी हुई हड्डी को जोड़ने की भी क्षमता रखता है |

मसूड़ों में तकलीफ को करे दूर -

  • यदि कोई दांतों या मसूड़ो में दिक्कत हो, दाँत दर्द या फिर मसूड़ों में सूजन हो तो आप चूने का इस्तेमाल कर सकते हैं | आप इसे दाल में चावल के दाने जितना डालकर भी खा सकते हैं |
  • यदि मुंह में छाले हो जाते हैं तो किसी भी चीज का स्वाद नहीं आता | उसके लिए आपको जरा सा चूना पानी में मिलाकर उसके कुल्ले करने हैं | इसे दिन में दो से तीन बार करें आपको काफी राहत मिलेगी |
  • यदि आपके दांतों में ठंडा गरम लगता है , दाँत कमजोर हैं | तो इसके लिए आप चूने का इस्तेमाल कर सकते हैं | इससे आपके दांतों में जो समस्याएँ आ रही हैं वह नहीं आएगी |
  • चूने को आप छोटे बच्चों को भी पानी में मिलाकर दे सकते हैं इससे उनके दाँत ठीक से निकलेंगे और उनके दाँत निकलने में ज्यादा दिक्कत भी नहीं होगी |

गर्भावस्था में चूने के फायदे -

  • कहते हैं गर्भवती स्त्री को कैल्शियम की बहुत जरूरत होती है | उसे इसकी गोलियां भी दी जाती हैं | ताकि उसे केल्शियम की कमी ना हो इसीलिएगर्भवती स्त्री को चूने का सेवन को जरूर करना चाहिए | इससे होने वाले बच्चे का विकास अच्छे से होगा | पर इसका इस्तेमाल आपको ध्यान से कम मात्रा में और अपने डॉक्टर के परामर्श से ही करना चाहिए |
  • इसे आप अनार के रस के साथ चावल के दाने जितना रोजाना ले सकते हैं |
  • जो महिलाएँ 9 महीने तक अनार के रस के साथ चूने का सेवन करती हैं ज़्यादातर उनकी नॉर्मल डिलिवरी होती है |
  • इस उपाय को करने से जो संतान पैदा होगी वह बुद्धिमान, हष्ट पुष्ट और सुंदर होगी |
  • भविष्य में वह संतान किसी भी गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं होगी |

हाईट बढ़ाने के लिए -

जिन बच्चों की लंबाई नहीं बढ़ती या बढ़ते बढ़ते रुक गई हो उन बच्चों को चूने का सेवन जरूर करायें | इससे उनकी हड्डियाँ मजबूत बनेगी और लंबाई भी अच्छी निकलेगी | दही में आधी चुटकी चूना मिलाकर आपको उन्हें देना है | यह उनके शरीर के विकास के लिए बहुत जरूरी है |

खून की कमी -

यदि किसी को खून की कमी है या कोई एनीमिया से पीड़ित है तो उसे चूना अनार के रस में मिलाकर पिलायें | इससे खून की कमी बहुत जल्दी ही पूरी हो जाती है |

मासिक धर्म की समस्या -

चूना मासिक धर्म की समस्या से पीड़ित महिलाओं के लिए भी रामबाण ईलाज है |अनियमित मासिक धर्म तप्रदर, मासिक धर्म का बंद हो जाना जैसी कई समस्याओं का इलाज है चूना जो महिलाएं 40 की उम्र से ऊपर हो जाती हैं उनके लिए भी चूना काफी फायदा करता है | चूने से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं रहती जिससे शरीर में दर्द, हड्डियों से संबन्धित रोग इन सब का सामना नहीं करना पड़ता है |

स्त्री पुरुष के गुप्त रोगों में लाभ -

यदि किसी पुरुष को गुप्त रोग हो जैसे स्पर्म ना बनता हो तो उसे चूना खिलायें इससे कुछ ही समय में शुक्राणु बन्ने लगेंगे | यदि किसी स्त्री को अंडे ना बनते हों तो वह भी इसे खाने में प्रयोग कर सकती है उसे भी इस गंभीर समस्या से निजात मिल सकता है | देखा आपने कितने सारे हैं |

गर्भपात - यदि किसी स्त्री को बार बार गर्भपात हो जाता है, किसी को संतान नहीं होती हो तो उसे रोजाना चूने का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए | आपको इसके इतने बेहतरीन परिणाम मिलेंगे कि आप सोच भी नहीं सकते | इससे नियमित उपयोग से बार बार गर्भपात की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी और इससे आप संतान सुख भी प्राप्त कर सकते हो | यह दावा है हमारा और आयुर्वेद में भी यह ज्ञान लिखा हुआ है |

एसिड बनने पर -

यदि किसी को एसिड बनता है तो ऐसे लोगों को सुबह खाली पेट दही में या फिर किसी भी प्रकार के रस में गेंहू के दाने जितना चूना मिलाकर पीने से एसिड की समस्या से छुटकारा मिल सकता है | यह आपको नियमित रूप से कम से कम एक सप्ताह तक करना है |

आप इसे प्याज के रस में मिलाकर भी ले सकते हैं |

चूने का पानी कैसे बनाएँ

चूने का एक टुकड़ा लीजिये उसे आप मटकी में पानी भर कर उसमें डाल दीजिये | चूना गलकर नीचे बैठ जाएगा और उसका पानी ऊपर आ जाएगा | यह पानी आपके लिए औषधि का काम करेगा | इस प्रक्रिया में लगभग 24 घंटे का समय लगेगा | चूने के इस पानी में कैल्शियम के साथ -साथ काफी सारे विटामिन भी आप को मिल जाते हैं | और फिर मटकी का पानी तो होता ही अच्छा है | जो इसके पोषक तत्वों को दोगुना कर देता है |

चूने के अन्य लाभ -

  • यदि किसी का कान बहता है तो दूध में चूना मिलाकर उसकी पिचकारी कान में डालने से काफी आराम मिलेगा |
  • यदि किसी का पेशाब रुक गया हो या फिर पेशाब पीला आ रहा हो तो आप दूध के साथ एक चम्मच चूने का पानी ले सकते हैं | इससे आपको काफी राहत महसूस होगी |
  • यदि किसी को मकड़ी ने काटा हो तो नींबू के रस में चूना मिलाकर उस स्थान पर लगाने से जहर निकाल जाएगा | सूजन भी नहीं होगी |
  • चूने का प्रयोग केवल चावल या गेहूं के दाने के जितना ही करना होता है इससे ज्यादा आपको नुकसान दे सकता है |
  • चूने का पानी या चूने को आपको लगातार तीन महीने तक लेना है | तीन महीने के बाद आपको उसे पीना छोड़ देना है उसके बाद 1 महीने के बाद फिर से शुरू कर सकते हैं |

चूने के इस्तेमाल में सावधानियाँ -

  • चूने का सेवन पथरी वाले रोगी ना करें |
  • चूने का सेवन यदि आप तंबाकू या कत्थे के साथ करते हैं तो यह कैन्सर बनाता है |
  • चूने का सेवन बिलकुल कम मात्रा में ही करना चाहिए |
  • चूने का सेवन डारेक्ट नहीं करना चाहिए | यह आपकी जीभ जला सकता है |
  • चूने का सेवन किसी न किसी चीज के साथ मिलाकर ही करना चाहिए |
  • चूने को हमेशा जांच कर ही लें | आज कल नकली चूना काफी प्रचलन में है | जो फायदे की जगह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है |

दोस्तों चूने के ये बेहतरीन फायदे जानकार आप भी चौंक गए होंगे ना | जी हाँ हमें भी यह जानकार काफी आश्चर्य हुआ था | तभी तो सोचा कि आप के साथ भी शेयर किए जाएँ | इससे भी ज्यादा लाभ हैं चूने के ये तो हमने समय और सहूलियत को देखते हुये आपके साथ थोड़े से लाभ शेयर किए हैं |

No comments:

Post a Comment